
गुरुग्राम, गौरव गर्ग।जननायक जनता पार्टी ने संगठन की पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत अपने संगठन में विस्तार किया। जेजेपी युवाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने घोषणा करते हुए युवा जेजेपी के 15 जिला प्रभारी और 21 जिला अध्यक्ष नियुक्त किये। जिला गुरुग्राम से जिलाध्यक्ष के तौर पर सन्नी कटारिया निवासी बसई को नियुक्त किया गया। उनकी यह नियुक्ति पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और युवाओं को जोड़ने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही हैं, उनकी नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्तागण सहित युवा वर्ग में खुशी का माहौल हैं। अपने नियुक्त पर नवनियुक्त युवा जिलाध्यक्ष सन्नी कटारिया ने बताया कि वह पूरी निष्ठा ईमानदारी के साथ जो जिम्मेदारी जेजेपी पार्टी द्वारा दी गई है उसे निभाएंगे तथा पार्टी में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ने का कार्य करेंगे। उन्होंने अपनी नियुक्ति पर राष्ट्रीयध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला,पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला,प्रदेशाध्यक्ष बृज शर्मा,युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष रिशीराज राणा, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकरान सहित जिले व प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं का भी बहुत-बहुत धन्यवाद व आभार व्यक्त किया ।
