
गुरुग्राम, गौरव गर्ग।आज सांस्कृतिक गौरव संस्थान और नमो नमो मोर्चा की तरफ से एक महत्वपूर्ण पहल की गई। डॉक्टर प्रभात गोयल और डॉक्टर सुरेश भाटिया को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेंट किए गए, जो स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
इस पहल का उद्देश्य ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कमी न हो पाए, ताकि ये दोनों डॉक्टर्स अपने काम में सफल हो सकें और समाज की सेवा कर सकें। नमो नमो मोर्चा और सांस्कृतिक गौरव संस्थान ऐसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। कोरोना काल में इन दोनों संस्थाओं की भूमिका बहुत सराहनीय रही।
इस अवसर पर सांस्कृतिक गौरव संस्थान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता , डॉक्टर प्रभात गोयल, डॉक्टर सुरेश भाटिया , नमो नमो मोर्चा की अध्यक्ष रीणु गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा तोमर और नलिनी , सदस्य ज्योति पंचाल और डॉक्टर शिखा गर्ग, उपासना सचदेवा,निशु बंसल उपस्थित थे।
इन संस्थाओं का यह प्रयास समाज के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश है और कोरोना की संभावित चुनौतियों के लिए तैयार रहने की आवश्यकता को दर्शाता है। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेंट करने का उद्देश्य पिछली बार की स्थिति को दोहराने से बचाना है, जब ऑक्सीजन की कमी के कारण लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा था। इसलिए, हमें पहले से ही तैयारी करनी होगी और कोरोना की आहट को सुनते ही उसके लिए सामना करने के लिए तैयार रहना होगा।
