
दीपक IPS, पुलिस उपायुक्त मानेसर, गुरूग्राम ने पुलिस जोन मानेसर के सभी थाना प्रबंधको को सभी प्रकार की तकनीकी सहायता प्राप्त कर आमजन को भयमुक्त वातावरण प्रदान करने व कानून व्यवस्था बनाए रखने के सम्बन्ध में सख्त आदेश दिए हुए है।
18 दिसंबर को एक लड़की पीहू उम्र-5 साल सायं खेलने के बाद घर नहीं लौटी तो पीहू की मां ने इसकी सूचना डायल 112 के माध्यम से पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पुलिस ERV के मौका स्थल पर पहुंचने पर पीहू की मां से गुमशुदा लड़की के बारे जानकारी एकत्र की गई व जानकारी को सभी के साथ साझा किया गया।
बच्ची को ढूंढते हुए पुलिस ERV 257 ने रात को समय करीब 12 बजे गांव नवादा से लड़की पीहू को सकुशल बरामद किया। पुलिस ERV ने इसकी जानकारी बच्ची के परिजनों को दी तथा बच्ची को सकुशल उसके परिजनों को सौंपा गया।
पुलिस उपायुक्त मानेसर द्वारा ERV 257 के स्टाफ को बधाई देते हुए उनके उत्कर्ष कार्य के लिए प्रशंसा की व इसी प्रकार कार्य करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
पुलिस उपायुक्त मानेसर, गुरूग्राम के मार्गदर्शन मे गुरूग्राम पुलिस आम जनता को शांतिप्रिय वातावरण देने की दिशा मे निरंतर प्रयत्नशील है।