गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 4 दिसंबर। ऑल इंडिया राहुल गांधी ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष सोलंकी ने गुरुग्राम कांग्रेस के मेहनती एवं क्रांतिकारी युवा प्रदीप दहिया को बनाया हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष। प्रदीप दहिया को ऑल इंडिया राहुल गांधी ब्रिगेड का हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष बनते ही बधाई देने वालों की लगी लंबी लाईन ।ऑल इंडिया राहुल गांधी ब्रिगेड का हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर प्रदीप दहिया ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष सोलंकी का धन्यवाद करते हुए कहा की अध्यक्ष जी ने मुझे जो दायित्व दिया है उसपर मैं खरा उतरने की पुरी कोशिश करूंगा। प्रदीप दहिया ने ऑल इंडिया राहुल गांधी ब्रिगेड से हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष बनते ही हरियाणा के अधिकतर जिलों में जिलाअध्यक्षों को भी पदभार दिया ।और कहां की जल्द ही गुरुग्राम में एक भव्य कार्यक्रम करके हरियाणा के सभी जिलाअध्यक्षों के नाम भी पत्रकार वार्ता करके सबके समक्ष होंगे।और ऑल इंडिया राहुल गांधी ब्रिगेड संगठन को ऊंचाईयों तक पहुंचाने का काम किया जाएगा ।