
झज्जर, गौरव गर्ग। पुलिस आयुक्त झज्जर डॉक्टर राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में झज्जर पुलिस समय-समय पर स्कूल और कॉलेजों में जाकर बच्चों को अपराध और यातायात के नियमों के बारे में जागरूक किया जाता रहा है। इसी क्रम में आज सड़क सुरक्षा सेल प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार व नशा मुक्ति अभियान टीम इंचार्ज सहायक उप निरीक्षक राखी की पुलिस टीम ने डीएवी स्कूल झज्जर में जाकर विद्यार्थियों को साइबर क्राइम, अपराध, नशे के दुष्प्रभाव और यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान निरीक्षक सतीश कुमार ने विद्यार्थियों को यातायात के नियमों का पालन करने और अपने माता-पिता को भी यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें। क्योंकि बच्चों की बात माता-पिता जल्दी मानते हैं।
वही सहायक उप निरीक्षक राखी ने बताया कि हमें अपराधिक गतिविधियों से बचना है तो हमें अपराध के तरीकों के बारे में जागरूक होना अति आवश्यक है। टीम द्वारा बच्चों को अनजान व्यक्ति से स्तर्क रहने को बताया गया और कहा गया की कोई भी अनजान व्यक्ति अगर आपको किसी तरह का प्रलोभन देता है तो आपको उसके चंगुल में नहीं फसना है क्योंकि वह अपराधी किस्म का व्यक्ति हो सकता है जोकि आपको अपना शिकार बना सकता है। पुलिस टीम द्वारा बच्चों को बताया गया की अगर आपको अपने आसपास कोई अपराधी किस्म का व्यक्ति दिखता है तो आप अपने माता-पिता, गुरूजन या तुरंत डॉयल 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दे। इस दौरान उन्होंने नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में भी बच्चों को जानकारी दी और उन्हें बताया कि विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी बढ़-चढ़कर भाग ले।