

रेवाड़ी, गौरव गर्ग।सतं शिरोमणी गुरु रविदास विश्व महापीठ के प्रदेशाध्यक्ष रामलाल आर्य ने हरियाणा प्रदेश की कार्यसमिति में समाज सेवी डॉ. कमल निम्बल एडवोकेट को शामिल करते हुए महापीठ का हरियाणा प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। डॉ कमल निम्बल एडवोकेट ने महापीठ के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष दुष्यंत कुमार गौतम, अंतर्राष्ट्रीय संगठन महामंत्री आत्माराम परमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरजीत सिंह, हरियाणा महापीठ के प्रदेश अध्यक्ष रामलाल आर्य एवं प्रदेश के संगठन महामंत्री राजेश सुनारिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास मुझ पर जताया हैं उस पर पूरी ईमानदारी एवं कर्तव्य निष्ठा से खरा उतरने की हर पुर जोर कोशिश करूंगा एवं संगठन की रीति नीति को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा प्रदेश में संगठन का विस्तार करूंगा तथा समाज के वंचित वर्ग को प्रथम पंक्ति में स्थान दिलाने का प्रयास करूंगा एवं आगामी 8 जून 2025 को रोहतक में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में हरियाणा प्रदेश का प्रत्येक जिला बढ़- चढ़कर भाग ले इसको लेकर संगठन के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा कर कार्य करूंगा।