
इस खेल प्रतियोगिता में अंडर-17 बॉयज ने हैंडबॉल में 6 कांस्य पदक, अंडर-17 गर्ल्स ने 2 रजत पदक, अंडर-19 गर्ल्स ने 5 रजत पदक, रोलर स्केटिंग में अंडर-17 गर्ल्स ने 2 स्वर्ण पदक, अंडर-17 बॉयज ने 2 कांस्य पदक, एथलेटिक्स में अंडर-19 बॉयस ने 10 स्वर्ण पदक, 1 रजत पदक, अंडर-17 बॉयज ने 1 स्वर्ण पदक, 5 रजत पदक, अंडर-17 गर्ल्स ने 3 स्वर्ण पदक, टेक वोंडो में अंडर-19 गर्ल्स ने 1 कांस्य पदक अंडर-17 गर्ल्स ने 1 कांस्य पदक व आर्चरी में अंडर-17 गर्ल्स ने 1 स्वर्ण पदक हासिल किया।
विकास कुमार अरोड़ा IPS, पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम ने सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए बधाई दी तथा उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।