
गुरुग्राम, गौरव गर्ग।हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सोनू जैन ने चंडीगढ़ में मुलाकात कर लिया मुख्यमंत्री का आशीर्वाद। सोनू जैन ने मुख्यमंत्री नायाब सैनी की प्रशंसा करते हैं कहा की मुख्यमंत्री बनने के पश्चात माननीय मुख्यमंत्री नायाब सैनी जी हरियाणा प्रदेश को बहुत ऊंचाईयों पर ले आए हैं हरियाणा प्रदेश में विकास ही विकास होने लगा है । चाहे वो विकास शिक्षा को लेकर हो या स्वास्थ्य को लेकर। माननीय मुख्यमंत्री बनते नायाब सैनी ने हरियाणा में चहुंमुखी विकास किया है । ऐसा मुख्यमंत्री हरियाणा को मिलना बहुत गर्व की बात है ।