
सैल्यूट तिरंगा राष्ट्रवादी संगठन हर साल की भांति इस साल भी जम्मू कश्मीर में कई जिलों में ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकालने जा रही हैं। 4 अगस्त से 15 अगस्त तक पुरे देश एवं 20 देशों में ऑपरेशन सिन्दूर एवं ऑपरेशन महादेव के बाद यह ऐतिहासिक यात्रा निकाली जाएगी। हर वर्ष की ऐतिहासिक यात्रा से पूरी दुनिया को यह पता हैँ की कश्मीर और कश्मीरी भाई भारत के अभिन्न अंग हैँ। और इस पर आंख उठाने की जरुरत भी किसी देश के लिए खतरे से खाली नहीं हैँ जो पूरी दुनिया ने ऑपरेशन सिन्दूर और ऑपरेशन महादेव के बाद देख लिया होगा।इस संगठन का मुख्य उदेश्य भारतीयों को कश्मीर से कन्याकुमारी तक जोड़ने का ही नहीं अपितु पुरे विश्व में भारतीयों को एक दूसरे के साथ जोड़ना हैँ और एक दूसरे का हाथ पकड़ एक दूसरे का सहयोग कर भारत को विश्व गुरु बनाना हैँ। यह सपना भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह के उद्देश्य से प्रेरित होकर एक छोटी सी पहल हैँ। इसमें ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा के साथ 4 अगस्त को श्रीनगर के डल लेक पर शिकारा प्रतियोगिता भी शामिल हैँ और शिकारा प्रतियोगिता में सैकड़ो शिकारा के ऊपर तिरंगा झंडा लगाकर एक भव्य तिरंगा शिकारा प्रतियोगिता किया जा रहा है जिसमें जितने वाले को 31000 रुपए ईनाम भी दिया जाएगा।इस कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा , राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं पूर्व मंत्री उत्तराखंड सरकार सच्चिदानंद पोखरियाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और असम एवं हरियाणा प्रदेश प्रभारी नवीन कुमार , मुख्य राष्ट्रीय महामंत्री रवि चिकारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बृजपाल तेवतिया, राष्ट्रीय सचिव फैज़ान इलाही,कश्मीर प्रदेश अध्यक्ष शब्बीर अहमद कांडे एवं राष्ट्रीय महामंत्री संजय सर्राफ विशेष सहयोग के साथ शामिल हैँ। जबकि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बृजपाल तेवतिया जी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष होंगे जो दिल्ली से 3 तारीख को कश्मीर गए हैं एवं 4 तारीख को कार्यक्रम में डल लेक पर उपस्थित रहेंगे। पिछले वर्ष मुख्य राष्ट्रीय महामंत्री रवि चिकारा एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय युवा मोर्चा प्रभारी नवीन कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कश्मीर के मुस्लिम एवं हिन्दू के बुजुर्ग, महिला, पुरुष, युवा, युवती एवं बच्चे शामिल हैँ। सभी लोग हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, जय हिन्दू, सारे जहान से अच्छा हिंदुस्तान हमारा के जयकारा के साथ इस कार्यक्रम को आयोजित करते हैँ। यह कार्यक्रम दुनियां भर में अत्यंत प्रसिद्ध है। इस कार्यक्रम की चर्चा वर्ष 2023 में माननीय गृहमंत्री अमित शाह ने पार्लियामेंट में की थी।