
दिल्ली, द्वारका, गौरव गर्ग,10जनवरी ।डीटीसी बसों में बस मार्शल पद पर सेवा कर रहे कर्मचारियों की दिल्ली सरकार ने रोकी 8 महीने का वेतन । जिसकी वजह से डीटीसी मार्शल कर्मचारियों के परिवार के हालात हुए खराब । दिल्ली सरकार के अधिकारियों को शिकायत देने एंव मिलने के बाद भी नहीं दी जा रही डीटीसी मार्शल कर्मचारियों का वेतन ।
डीटीसी कर्मचारियों को मिल रहा है अधिकारियों से आश्वासन पर आश्वासन
दिल्ली परिवहन निगम की बसों में महिला सुरक्षा हेतु मार्शल के पद पर सेवारत पूर्व सैनिकों को पिछले 8 महीनों से अधिक समय से वेतन नहीं मिलने के सन्दर्भ में डीटीसी बसों में कार्यरत पूर्व सैनिक (मार्शल) ने द्वारका सैक्टर 10 के श्रम विभाग के अधिकारी से मिलकर दिया ज्ञापन ।
आपको बता दें की यह सभी 92 पूर्व सैनिक अक्टूबर 2019 से पुनर्वास महानिदेशालय, रामा कृष्णा पुरम, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की अधिसूचना सितंबर 2019 मार्फत दिल्ली परिवहन निगम की बसों में महिला सुरक्षा हेतु 9 के अंतर्गत, राज्य सैनिक सैनिक बोर्ड, कश्मीरी गेट में सेवारत है।
पिछले 8 महीने से अधिक समय से मुख्यालय, इन्द्रप्रस्त, नई दिल्ली के अधिकारियों दिल्ली, हमें वेतन देने के लिये उत्तरदायी है। इन सभी पूर्व सैनिकों डीटीसी मार्शल का कहना है की हमें पिछले आठ महिनों से वेतन नहीं मिल रहा है। दित्ती परिवहन निगम का कहना है कि अब दिल्ली परिवहन विभाग, सिविल लाइन, नई दिल्ली में है। हम सभी पूर्व सैनिक (मार्शल) दिल्ली परिवहन निगम मुख्यालय और दिल्ली परिवहन विभाग मुख्यालय के अधिकारियों से लगातर संपर्क कर रहे हैं किन्तु हमें कोई भी संतुष्ट जवाब नहीं मिल रहा हैं।
पिछले आठ महीने से अधिक समय से हमें वेतन न मिलने से हम सभी की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही हैं। जिस कारण हम सभी को अपने परिवार का निर्वाह करने में काफी परेशानियों और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा हैं।
दिल्ली परिवहन निगम की बसों में महिला सुरक्षा हेतु मार्शल पद पर सेवारत पूर्व सैनिकों ने डीटीसी अधिकारी से नम्र निवेदन करते हुए कहा कि हमारी उपरोक्त समस्याओं को मध्यनजर रखते हुए उचित कार्यवाही करके हम सभी की सहायता करे और हमारी समस्या का निवारण करने की मिडिया के सामने की मांग ।
दिल्ली परिवहन निगम की बसों में महिला सुरक्षा हेतु मार्शल पद पर सेवारत सभी पूर्व सैनिकों ने कहा की अगर हमें जल्द से जल्द
वेतन नहीं मिलता है तो हम सभी पूर्व सैनिक (मार्शल) मान्य न्यायालय की शरण लेंगे।
इस अवसर पर ई,एस,एम, सुखबीर सिंह, जयराम सिंह, जयबीर सिंह,देने भारद्वाज,बलराज सिंह, बलजीत, जगदेव सिंह,जगराम शर्मा, जयबीर शर्मा, सत्यवान शर्मा रहे मौजूद।