

नई दिल्ली, गौरव गर्ग। लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से आज एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।
पार्टी नेतृत्व ने ज्ञानेंद्र त्रिपाठी को पार्टी का राष्ट्रीय सचिव एवं साथ ही इंचार्ज (असम एवं त्रिपुरा) के रूप में नियुक्त किया है। त्रिपाठी पूर्व में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया में राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं। उनके व्यापक अनुभव, संगठनात्मक कौशल और दृढ़ निश्चय को देखते हुए यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई।
नियुक्ति पत्र पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रणब कुमार द्वारा प्रदान किया गया। पार्टी को विश्वास है कि त्रिपाठी अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में योगदान देंगे।
लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) परिवार की ओर से ज्ञानेंद्र त्रिपाठी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।